FEATUREDLatest

अरुणाचल प्रदेश जिला परिष चुनाव, BJP 171, कांग्रेस 6

Arunachal Pradesh Panchayat Civic Election Results: स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन जारी है। हैदराबाद, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के बाद अब अरुणाचल प्रदेश के नगर परिषद तथा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने दमखम दिखाया है।

अब तक की सूचना के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट नगर परिषद की 8 में से 6 सीटें जीतकर भाजपा ने स्थानीय निकाय का शासन कांग्रेस से छीन लिया है। वहीं इटानगर में हुए नगर निगम चुनाव में पहली बार हिस्सा लेने वाली पार्टी जदयू को 9 सीटें मिली हैं।

अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को 20 सीटों वाले इटानगर नगर निगम के चुनाव में 10 सीटें मिली हैं। इस तरह भाजपा बहुमत से एक सीट दूर रह गई। एनपीपी के हिस्से में एक सीट आई है।

वहीं जिला परिषद चुनाव के मतगणना जारी है। अब तक मिले 215 सीटों के रुझानों में भाजपा सबसे आगे है। भाजपा को जहां 171 सीट मिलती दिख रही है, वहीं कांग्रेस महज 6 सीटों पर सिमट रही है। जेडीयू को 5 सीट मिल सकती है। निर्दलीय 25 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Back to top button