Latest

अयोध्या में आतंकी बेस तैयार होने के इनपुट के बाद हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आतंकी बेस तैयार होने की सूचना है। खुफिया एजेंसियों की ओर से गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा फैजाबाद और गोरखपुर में अपना बेस बना रहा है। इसकी जिम्मेदारी लश्कर आतंकी मोहम्मद उमर मदनी को सौंपी गई है। इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसके बाद अयोध्या में हाई अलर्ट है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ ही 18 सांसद 16 जून को अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या में हुए आतंकी हमले संबंधी मुकदमे का फैसला भी 18 जून को आना है। इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। आतंकी खतरे के मद्देनजर अयोध्या काफी संवेदनशील है। पांच जुलाई 2005 में अधिग्रहीत परिसर व 23 नवंबर 2007 में फैजाबाद कोर्ट में हुआ आतंकी हमला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

ISI ने भी यहां अपने माड्यूल बनाए। इसका पर्दाफाश दो मई 2017 को हुआ। आर्मी इंटेलीजेंस के इनपुट पर ATS ने ISI एजेंट आफताब अली की गिरफ्तारी कर आतंकी साजिश को बेनकाब किया था।

आतंकी बेस तैयार किए जाने संबंधी कोई भी विभागीय इनपुट नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसके आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। खुफिया एजेंसियों से नियमित इनपुट देने का निर्देश दिया गया है। – आशीष तिवारी, एसएसपी, अयोध्या

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply