Latest

अयोध्याः श्री राजपूत करणी सेना ने संजय राऊत का फूंका पुतला, ये है पूरा मामला

अयोध्या में फैजाबाद आजमगढ़ रोड पर सोमवार को श्री राजपूत करणी सेना की तरफ से कंगना राणावत के समर्थन में संजय राऊत का पुतला फूंका गया। इस विषय पर राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष समरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षत्रियों के सम्मान के साथ अगर कोई खिलवाड़ करेगा तो हम उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे ईट का जवाब पत्थर से देंगे देश में अभी भी तमाम ऐसे अराजक तत्व मौजूद हैं जिनका काम केवल जात- पात, धर्म विशेष पर टिप्पणी करना है इस पर भी हम अंकुश लगाएंगे।

करो ना कॉल के चलते हुए विरोध प्रदर्शन में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया गया। करणी सेना के विधि सलाहकार ठाकुर विकास सिंह ने कहा अभी तो प्रदर्शन छोटे स्तर पर है अगर राऊत नहीं सुधरे तो यह प्रदर्शन बड़े स्तर पर पहुंचेगा। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह विधि सलाहकार ठाकुर विकास सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अमन सिंह, लव प्रताप सिंह ठाकुर अभिषेक सिंह, सचिन सूर्यवंशी , उत्कर्ष ठाकुर व अन्य कई लोग मौजूद रहे।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम