अजब गजब

अमीर बनने की चाहत ने ताऊ को बनाया मासूम का कातिल

दरअसल, तांत्रिक ने उसे भरोसा दिया था कि किसी अपने का खून बहाने से वो अमीर बन जाएगा. इसी अमीर बनने के लालच में उसने अंजाम दिया इस घिनौने काम को. अलीगढ़ के हरदुआगंज के गांव चौगनपुर निवासी संजय कुमार के बेटे 5 साल के बेटे कन्हैया की बलि उसके सगे ताऊ ताराचंद ने ही दे दी. तांत्रिक ज्ञान सिंह ने ताऊ से कहा कि अगर वह किसी इंसान की बलि देगा, तो उनकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और वह अमीर बन जाएगा.तांत्रिक ने ताराचंद को बताया कि अगर वह अपने छोटे भाई के बड़े बेटे की बलि देता है, तो वह जल्द ही अमीर बन जाएगा. ताराचंद ने गांव के ही एक अन्य आरोपी शिवकुमार की मदद से अपने भतीजे कन्हैया को टॉफी दिलाने लालच दे कर तांत्रिक के पास ले गया. जहां तांत्रिक ने पूजा-पाठ करने के बाद कन्हैया की बलि दे दी. पुलिस की पूछताछ में शिवकुमार ने बताया कि कन्हैया को फंसाने के लिए उसे 2000 रुपये दिए गए थे.

कन्हैया के लापता होने की शिकायत उसके पिता संजय कुमार ने 24 फरवरी को हरदुआगंज पुलिस थाने में दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने कन्हैया के साथ आखिरी बार देखे जाने के कारण शिवकुमार पर शक जताया था.
अलीगढ़ एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा कि इस मामले में सभी तीन आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में सभी अभियुक्तों पर धारा 302(हत्या), 364 (हत्या के लिए अपहरण), 201(सबूतों से छेड़छाड़), 504 ( जानबूझ कर शांति भंग करने) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है. मामले को तफ्सील से जानने के लिए देखिए तफ्तीश.

Leave a Reply

Back to top button