Entertainmentमनोरंजन

अभी भी रिलेशन में हैं सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ?, जानिए पूरा सच

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से काफी सुर्खियां बटौरी। इस शो के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। दोनों ने जल्द ही सभी के सामने अपने रिश्ते को कबूला लेकिन कई साल तक साथ रहने के बाद भी दोनों ने अपने रिश्ते को तोड़ दिया।

 

yashbharat

हाल ही में अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अंकिता ने बताया कि मैंने कभी भी अपने पुराने रिश्ते को किसी से छिपाया नहीं लेकिन जब मैं उस रिश्ते में थी, मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी भी बात नहीं करती थी और अब भी मुझे इसके बारे में बात करने की जरुरत नहीं है। अगर मेरे काम के बारे में बात करनी है तो मैं घंटों आप से बात कर सकती हूँ लेकिन इसके लिए नहीं।

yashbharat

इससे पहले भी अंकिता ने इंटरव्यू में सुशांत के बारें में बात करते हुए बताया था कि मुझे समझ नहीं आता है कि अभी भी लोग मुझे सुशांत के एक्स के रुप में क्यों जानते है। मेरी खुद की भी पहचान है। मेरे काम के बारे में क्यों बात नहीं की जाती है। बहुत जल्द मैं अपनी पहली फिल्म की शूटिंग करुँगी और मैं आशा करती हूँ कि सभी उस पर ध्यान देंगे। वैसे अंकिता की बातों से साफ पता चलता है कि वह अपने बीते हुए कल को पलटकर देखना भी चाहती नहीं हैं। बता दें कि अंकिता बहुत जल्द कंगना स्टारर फिल्म “मणिकर्णिका” के जरिए बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

yashbharat

Leave a Reply

Back to top button