Entertainmentjabalpurमनोरंजन

अभिलाष का ‘रोमियो जी’ में अहम किरदार

जबलपुर। लंबे समय से थियेटर से जुड़े रहे शहर के प्रतिभावान कलाकर अभिलाष पांडे अब जल्द ही बॉलीवुड फिल्म रोमियो जी में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग नागपुर के ताजबाग में प्रारंभ हुई। फिल्म की प्रोड्यूसर प्रियंका राठौर ने बताया कि उनका फिल्म बनाने का उद्देश्य हिन्दू-मुस्लिम एकता को बनाए रखना तथा अमीरी गरीबी की खाई को खत्म करने का संदेश देना है।

शहर के कलाकाल की बड़ी उपलिब्ध, फिल्म में मिला सेकेण्ड लीड रोल

साथ ही उन्होंने फिल्म के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग बम्बई के साथ जबलपुर, राजस्थान, इटारसी के अलावा देश के बाहर भी की जाएगी। फिल्म में हीरो की भूमिका में जीतराय सिंह हैं। वहीं उनके साथ सेकेण्ड लीड रोल में शहर के कलाकार अभिलाष हैं।
ऐसे शुरू हुआ सफरUntitled 2 2
अभिलाष ने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौंक था। बारहवीं के बाद उन्होंने इसमें अपना कैरियर बनाने का सोचा लेकिन उनके पिता रामकिशोर पांडे व माता सुशीला पांडे ने उन्हें समझाया बेटा पहले पढ़ाई कर लो फिर उसके बाद एक्टिंग में जाना। उसके बाद अभिलाष ने ग्रेज्युशन की पढ़ाई की फिर एक्टिंग की तरफ अपने कदम बढ़ाए। तीन चार साल संघर्ष करने के बाद उन्हें क्राइम पेट्रोल और सीआईडी में काम करने का मौका मिला और अब फिल्मों में भी मौका मिल रहा है।

Leave a Reply

Back to top button