Site icon Yashbharat.com

अब 21 साल की रूसी पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हिरासत में 6 लोग

women

चेन्नई। चेन्नई की तिरुवन्नामलई में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 21 साल की रूसी पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।

भारत घूमने आई ये रूसी लड़की 16 जुलाई को बेहोशी की हालत में एक निजी गेस्ट हाउस के कमरे में मिली थी। दुष्कर्म की कोशिश के दौरान महिला घायल हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि, 21 साल की ये रूसी पर्यटक 12 जुलाई को तिरुवन्नामलई आई थी। यहां इसने एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लेने के साथ ही शहर घूमने के इरादे से एक दो-पहिया गाड़ी भी किराए से ली थी। मगर शहर में तीन दिन रूकने के दौरान ही उसके साथ ये घिनौनी वारदात हो गई।

पुलिस ने घायल रूसी पर्यटक को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे अब होश आग गया है। पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस चलाने वाले और उसके दो अन्य साथियों ने रूसी पर्यटक के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। गेस्ट हाउस का असली मालिक मलेशिया में रहता है, उससे ही एक शख्स ने ये गेस्ट हाउस लीज पर लिया था।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक ये नहीं पता चला है कि लड़की कमरे में क्यों बेहोश हो गई थी। पुलिस के मुताबिक रूसी पर्यटक को ज्यादा चोट नहीं लगी है। मगर एहतियातन पुलिस ने लड़की के ब्लड सैंपल चेन्नई की एक लैब में भेज दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

वहीं लड़की के बयान दर्ज करने के लिए एक ट्रांसलेटर को बुलाया गया है, जो रूसी भाषा जानती है।

इससे पहले केरल के कोवलम में इसी साल अप्रैल में लातविया की 33 साल की महिला लिगा क्रोमान की दुष्कर्म करने की कोशिश के दौरान हत्या कर दी गई थी।

Exit mobile version