Friday, May 22, 2026
Latest:
katni

अब हर महीने 21 दिन तक राशन मिलेगा

कटनी। शासकीय उचित मूल्य दुकान पर अब हर महीने 21 दिन तक राशन मिलेगा। इससे लोगों को सुविधा होगी। इस संबंध में मप्र शासन ने नए नियम बनाकर इसे लागू भी कर दिया है। ताकि सभी उपभोक्ताओं को राशन मिल सके।

अब तक उचित मूल्य दुकान पर महीने में तीन दिन ही राशन मिलता था। इसमें भी सर्वर नहीं आने से उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ता था। साथ ही दुकान पर भारी भीड़ होने से लोगों को घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ता था। लेकिन अब हर माह की पहली से 21 तारीख तक रोजाना राशन दुकान खुलेगी। सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक रोज राशन वितरित किया जाएगा। ताकि हर उपभोक्ता राशन खरीद सके। इससे पहले राशन दुकान सीमित दिन खुलने से कई उपभोक्ता काम में व्यस्त होने से राशन से वंचित रह जाते थे। लेकिन अब एरेस लोगों को राशन मिल सकेगा।

इससे लोगों को सुविधा होगी। लोग अपनी जरूरत समय के हिसाब से राशन दुकान पर जाकर राशन ले सकेंगे। शासन द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार अब हर माह 1 तारीख से 21 तारीख तक राशन मिलेगा। जो सुबह 10.30 से 5 बजे तक वितरित किया जाएगा। 21 तारीख के बाद समिति में अन्य अपडेट कार्य किया जाएगा। इससे गरीब तबके के लोगों के साथ राशन दुकान का संचालन करने में भी परेशानियां कम होंगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply