Thursday, May 21, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

अब मंत्री प्रदीप जायसवाल के बागी तेवर, कहा-कोई भी सरकार रहे मेरे सभी विकल्प खुले

भोपाल। सीएम कमलनाथ के मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बागी तेवर दिखाए हैं। आज चल रहे घटनाक्रम पर मीडिया से बात करते हुए खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि सरकार कोई भी आये या जाए उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

श्री जायसवाल ने कहा कि सरकार कांग्रेस की रहे या भाजपा की उनके लिए सभी विकल्प सदैव खुला रहेगा। मतलब साफ है कि बतौर एकमात्र निर्दलीय विधायक से मंत्री बने प्रदीप ने बीजेपी की सरकार बनने की सुगबुगाहट के बीच अपनी भूमिका को लेकर सपष्ट कर दिया, हालांकि उनकी ये बेबाकी कांग्रेस सरकार के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

वापस लाये जा रहे होटल वाले विधायक

इस बीच खबर है कि अब से कुछ देर बाद गुरुग्राम से होटल में रखे गए विधायकों को लेकर मंत्री जीतू पटवारी तथा तरुण भानोट पहुंच रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम