अलर्ट डेस्क। यूट्यूब ने अपने वीडियो प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहे डुप्लीकेट कंटेंट को लेकर अहम कदम उठाया है। कंपनी ने बताया है कि अब डुप्लीकेट कंटेंट अपलोड करने पर उस चैनल को ही बंद कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कई पायरेटेड वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं, जिन्हें लोग देखने के बाद असली समझ लेते हैं। अब यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) का उपयोग करने वाले क्रिएटर को कंपनी द्वारा तैयार किए गए नए रूल्स को फॉलो करना होगा। एनगैजेट की रिपोर्ट के मुताबिक, जो यूजर यूट्यूब के पार्टनर हैं, फिर चाहे वो नए हों या पुराने, उन्हें डुप्लीकेट कन्टेंट को लेकर बनाए गए नए रूल्स को फॉलो करना होगा और अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो उनके चैनल को रिमूव किया जाएगा।
लाइसेंस होना जरूरी
जो क्रिएटर थर्ड पार्टी कंटेंट को अपलोड करते हैं, उनके पास लाइसेंस का होना अनिवार्य है। वहीं, वीडियो में दिखाई गई सामग्री भी सही होनी चाहिए। यूट्यूब ने कहा है कि ज्यादातर मामलों में अगर आपके पास लाइसेंस है तो आप वीडियोज़ को कॉपीराइट रूल्स से बचाते हुए चला सकते हैं, लेकिन अगर आप अन्य चैनलों को मॉनिटर कर उनके वीडियो को कुछ फेर-बदल कर बनाते हैं तो इस पर कदम उठाया जाएगा।
यूट्यूब की क्वालिटी में होगा इजाफा
नए रूल्स को खास तौर पर ऐसे YouTubers के लिए लाया गया है, जो अन्य चैनलों से वीडियो उठा कर उनमें कुछ बदलाव कर अपलोड कर देते हैं या किसी दूसरे का कंटेंट अपने वीडियो में दिखाते हैं। अब नए रूल्स के तहत यूट्यूब पर मौजूद वीडियोज़ की क्वालिटी में इजाफा होगा।

