Site icon Yashbharat.com

अब डाकिया चिट्ठी ही नहीं, fruits and vegetables फल-सब्‍जी और medicine दवाएं भी पहुंचाएगा आपके घर

postman

नई दिल्‍ली: लॉकडाउन (Lockdown) के चलते लोगों को हो रही दिक्‍कतों से निजात दिलाने के लिए डाक विभाग (Postal Department) ने अपनी सेवाओं में बड़ा विस्‍तार किया है. अब डाक विभाग चिट्ठियों के साथ-साथ दवा, फल, सब्‍जी सहित दैनिक इस्‍तेमाल में आने वाली तमाम वस्‍तुओं को आपके घर तक पहुंचाएगा. अब आप लॉकडाउन में फंसे अपनों को डाक के जरिए ये सभी समान पार्सल कर भेज सकते हैं. अब रहा सवाल कि लॉकडाउन के चलते आप पोस्‍ट ऑफिस तक कैसे पहुंचेगे. आपके इस सवाल को ध्‍यान में रखते हुए डाक विभाग ने डोर-टू-डोर सर्विस (door-to-door service) शुरू की है.

यानी अब आप, अपने घर के सबसे करीब स्थिति पोस्‍ट ऑफिस में फोन कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. डाक विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, कोई भी व्‍यक्ति अपने निकटमत पोस्‍ट ऑफिस में फोन कर अपना पार्सल बुक करा सकता है. फोन पर पार्सल बुक होने के बाद, डाक विभाग के एक कर्मचारी पार्सल लेने के लिए आपके घर पहुंच जाएगा. इसी दौरान, आप अपने पार्सल की फीस भी डाक विभाग के कर्मचारी को दे सकते हैं. डाक विभाग के अनुसार, डाक विभाग की इस सुविधा को उपयोग फल, सब्‍जी, दवा, आटा, दाल सहित दैनिक इस्‍तेमाल में आने वाली सभी आवश्‍यक व‍स्‍तुओं के लिए कर सकते हैं.

कैश भी मुहैया कराएगा डाकिया

डाक विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, लॉकडाउन के चलते यदि आप कैश की किल्‍लत से जूझ रहे हैं तो डाकिया आपको आपके घर में कैश की उपलब्‍ध कराएगा. इस सुविधा को हासिल करने के लिए आपके बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना आवश्‍यक है. इस सुविधा के तहत, बायोमैट्रिक एक्‍सेस के जरिए किसी भी खाताधारक के खाते से 5000 रुपए तक निकाले जा सकते हैं. इस सुविधा को हासलि करने के लिए आपको अपने निकटमत पोस्‍ट ऑफिस में कॉल कर जानकारी देनी होगी. जिसके बाद, डाक विभाग का एक प्रतिनिधि आपके घर पहुंचेगा और बायोमैट्रिक के जरिए आपको नगदी उपलब्‍ध करा देगा. उल्‍लेखनीय है कि इस सुविधा का लाभ देश के करीब 1.55 लाख पोस्‍ट ऑफिस में उपलब्‍ध कराई जा रही है.

Exit mobile version