Site icon Yashbharat.com

अब एयरपोर्ट पर बिकेगा सांची का दही

air

ग्वालियर। अब बानमोर में दही बनाने के लिए ऑटोमेटिक प्लांट लगाया जा रहा है। यह प्लांट सेंट्रल गवर्नमेंट के प्रोजेक्ट के तहत बन रहा है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) को दी गई है। आगामी दो माह में यह प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा।

इसमें खास बात यह है कि एक दिन में 50 हजार कप (100 ग्राम) दही बनकर तैयार होगा। प्लांट लगने से मैनपावर की समस्या से निजात मिलेगी और उत्पादन भी बढ़ेगा। जिससे बाजार में सप्लाई ज्यादा होगी। सांची ब्रांड के उत्पाद अभी रेलवे में आईआरसीटीसी के माध्यम से सप्लाई किए जा रहे हैं। रेलवे के बाद अब एयरपोर्ट पर भी दुग्ध उत्पाद बेचने की तैयार की जा रही है।

एयरपोर्ट पर सांची उत्पाद की डिमांड

एमपी स्टेट कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन से दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी में दुग्ध उत्पादकों की सप्लाई देने वाले सप्लायरों द्वारा दही की डिमांड की गई है। एयरपोर्ट पर करीब 50हजार कप दही सप्लाई किया जाना है, जबकि ग्वालियर में दही का उत्पादन प्रतिदिन करीब 25000 कप ही हो रहा है। डिमांड पूरी करने के लिए उत्पादन बढ़ाया जाना है।

रेलवे में सप्लाई होता है दूध व दही

सांची ब्रांड के दुग्ध उत्पादकों को आईआरसीटीसी के माध्यम से ट्रेनों में सप्लाई किया जा रहा है। अभी दूध व दही की सप्लाई दी जा रही है। बताया गया है कि प्रतिदिन 200 से 250 लीटर दूध व 8 से 10हजार कप दही सप्लाई किया जा रहा है।

इनका कहना है

रेलवे में दूध व दही की सप्लाई की जा रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर दही सप्लाई की डिमांड आई है, जिसकी पूर्ति के लिए ऑटोमेटिक प्लांट बानमोर में लगाया जा रहा है। जो मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा- अनुराग सिंह सेंगर , सीईओ, सांची दुग्ध संघ ग्वालियर

Exit mobile version