अब अगले साल बजेगी शहनाई, रणवीर-दीपिका की टली शादी

16 07 257924000deepika storysize 650 071114071505 ll

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते है। कुछ समय पहले खबर थी कि ये कपल इस साल नवंबर में शादी रचा लेगा। लेकिन अब हाल ही में खबर आई है

deepikapadukon

कि ये दोनों इस साल नहीं बल्कि अगले साल यानि 2019 में शादी करेंगे। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक रणवीर और दीपिका अगले साल एक दूसरे से शादी करेंगे।

2017 10image 14 48 537272000deepika1 ll

इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि दोनों ने शादी के लिए जो तारीख चुनी थी वो बहुत कॉमन है। जिससे सबको उनकी शादी का अंदाजा हो गया है। नंवबर शादियों का सीजन है। इसलिए वो अगले साल शादी करना चाहते हैं।

deepika

दोनों की शादी की खबरें भी इसलिए मीडिया में आने लगी थी कि क्योंकि दोनों ने खुद को नंवबर की डेट्स में खाली रख रहे थे और कोई भी वर्क कमिंटमेंट्स नहीं कर रहे थे। लेकिन अब रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों ने अचानक से उन डेट्स में खुद को बिजी करना शुरू कर दिया है। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है और कितना फसाना इसका खुलासा तो सिर्फ रणवीर-दीपिका ही कर सकते हैं।