Latest

अबू धाबी में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट केरल पहुंची, अब US और UK की बारी

नई दिल्ली. एयर इंडिया की पहली फ्लाइट अबू धाबी में फंसे 177 भारतीयों को लेकर गुरुवार रात कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि अगली फ्लाइट दुबई से कोझीकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। दरअसल, एयर इंडिया ने भारत में फंसे यूके, अमेरिका और सिंगापुर के नागरिकों और वैध वीजा धारकों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत जो फ्लाइट इन तीन देशों में जाएंगी, उनमें इधर से भी लोग जा सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर आईएक्स-452 अबू धाबी से कोच्चि 177 भारतीय यात्रियों को लेकर 10 बजकर 9 मिनट पर पहुंची। इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर आईएक्स 344 दुबई से कोझीकोड 177 यात्रियों को लेकर 10.45 मिनट पर पहुंचने की बात कही गई है। इनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं।

भारत से जाने वाली उड़ानों में कौन बुकिंग कर सकता है?
वंदे भारत मिशन के पहले फेज में विदेश में फंसे भारतीयों को लाने के लिए वैसे तो एयर इंडिया की फ्लाइट 12 देशों में जाएंगी। लेकिन, दोनों तरफ आवाजाही की सुविधा फिलहाल यूके, अमेरिका और सिंगापुर जाने वाली उड़ानों के लिए शुरू की गई है। इन तीन देशों के जो लोग भारत में फंसे हैं या जिनके पास इन देशों का वीजा या ग्रीन कार्ड हैं वे चाहें तो टिकट बुक कर सकते हैं।

किराया कितना होगा?
विदेशियों से भी उतना ही किराया लिया जाएगा जितना भारतीयों से लिया जा रहा है। भारत-अमेरिका फ्लाइट के लिए 1 लाख लिए जाएंगे। भारत से सिंगापुर की फ्लाइट का किराया 20 हजार रुपए है। यूके की फ्लाइट के 50 हजार रुपए लिए जाएंगे।

पहले फेज में इन तीन देशों के लिए कब और कितनी फ्लाइट जाएंगी?

सिंगापुर यूके यूएसए
7 मई 1 1 1
8 मई 1 1 1
9 मई 0 1 1
10 मई 1 1 1
11 मई 1 1 1
12 मई 1 1 1
13 मई 0 1 1

वंदे भारत मिशन का पहला दिन

कोरोना की वजह से दुनिया भर में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया है। 1990 के खाड़ी युद्ध के बाद ये सबसे बड़ा एयरलिफ्ट ऑपरेशन होगा। इसका पहले फेज 7 दिन चलेगा। इस दौरान 12 देशों से 64 विमानों में 14 हजार 800 लोग भारत लाए जाएंगे। पहले दिन यानी आज, 9 देशों के 10 शहरों से 10 फ्लाइट 2300 भारतीयों को लेकर देश के 7 शहरों में पहुंचने की उम्मीद है। पहली फ्लाइट कोच्चि से दोपहर 12.30 बजे अबू धाबी के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट से करीब 200 लोग लौटेंगे।

ai vande l t 1588838514एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX419 दोपहर 12.30 बजे कोच्चि से अबू धाबी के लिए रवाना हुई।
dubai t 1588849900
भारत लौटने से पहले यूएई के अबू धाबी एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय।

वंदे भारत मिशन: फेज-1 का पहला दिन

फ्लाइट कहां से आएगी कहां पहुंचेगी कितने लोग आएंगे
अबू धाबी कोच्चि 200
दुबई कोझिकोड 200
रियाद कोझिकोड 200
दोहा कोच्चि 200
लंदन मुंबई 250
सिंगापुर मुंबई 250
कुआलालंपुर दिल्ली 250
सैन फ्रांसिस्को मुंबई-हैदराबाद 300
मनीला अहमदाबाद 250
ढाका श्रीनगर 200

यात्रियों को फ्लाइट का किराया खुद देना होगा
विदेशों में फंसे लोगों को लाने के लिए सरकार ने जो नियम तय किए हैं उनके मुताबिक लोगों को फ्लाइट का किराया खुद ही देना होगा। अमेरिका से आने वाली फ्लाइट का किराया सबसे ज्यादा एक लाख रुपए होगा। लंदन से आने वालों को 50 हजार रुपए देने होंगे।

किस फ्लाइट का कितना किराया?

अबू धाबी-कोच्चि 15 हजार रुपए
दुबई-कोझिकोड 15 हजार रुपए
रियाद-कोझिकोड 13 हजार रुपए
दोहा-कोच्चि 16 हजार रुपए
लंदन-मुंबई 50 हजार रुपए
सिंगापुर-मुंबई 20 हजार रुपए
कुआलालंपुर-दिल्ली 20 हजार रुपए
सैन फ्रांसिस्को-मुंबई-हैदराबाद 1 लाख रुपए
मनीला-अहमदाबाद 30 हजार रुपए
ढाका-श्रीनगर 15 हजार रुपए

Back to top button