Latest

अनोखी शादी : किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर से बारात लेकर जाएगा दूल्हा

देश में नए कृषि कानूनों को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है लेकिन अमरोहा जिले में किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर एक अनोखी शादी होने जा रही है।

कई दशक तक किसानों की पहचान का प्रतीक रहे हल की जगह अब ट्रैक्टर ने ले ली है। किसान के बेटे की छह फरवरी को होने वाली शादी में दूल्हा हरमेंद्र ट्रैक्टर से बारात लेकर दुल्हन को ब्याहने जाएगा।

इतना ही नहीं दूल्हे ने शादी कार्ड पर भी ट्रैक्टर की तस्वीर छपवाई है और किसान आंदोलन के समर्थन में संदेश लिखा है कि किसान नहीं तो भोजन नहीं।

बारात स्थल भी किसान आंदोलन के समर्थन के बैनर व पोस्टर से सजा होगा।

इस समय देशभर में किसान आंदोलन का मुद्दा छाया हुआ है। राजधानी दिल्ली के अलावा अलग अलग शहरों में किसान आंदोलन का असर देखा जा सकता है। ऐसे में किसान परिवारों से जुड़े लोग अपने अपने ढंग से किसान आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। मंडी धनौरा के खादर इलाके के गांव शाहजहांपुर के किसान सरदार प्यार्रे  सिंह ने अपने पुत्र हरमेंद्र्र सिंह की शादी बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी निवासी स्व.पवन देवल की पुत्र प्रियांशी के साथ तय की है। कृषि आंदोलन को समर्थन देती हुई यह शादी छह फरवरी को संपन्न होगी। दूल्हा हरमेंद्र आलीशान कार की बजाए ट्रैक्टर पर सवार होकर दुल्हन को ब्याहने जाएगा। वहीं दुल्हन पक्ष की ओर से भी बारात स्थल को किसान आंदोलन के समर्थन के बैनर पोस्टर से सजाया जाएगा। प्यार्रे ंसह ने बेटे की शादी के कार्ड पर ट्रैक्टर का तस्वीर छपवाई है और साथ ही किसान आंदोलन के समर्थन में नो फार्मर्स नो फूड का संदेश लिखा है। यहीं नही शादी का कार्ड बांटते समय भी वह लोगों को नए कृषि कानूनों के लागू होने से, होने वाले नुकसान बता रहे है। फिलहाल अनूठे अंदाज में किसान आंदोलन को समर्थन करने से जुड़ी यह शादी सभी के बीच चर्चा का विषय बनी है।

दुल्हन पक्ष का भी मिला समर्थन

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम