Site icon Yashbharat.com

अनियंत्रित होकर बस खड्ढे में गिरी, 1 की मौत 20 घायल

bus

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एंथाना मंडावर के बालावाली रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक बाइक और बस की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद बस अनियंत्रित होकर खड्ढे में जा गिरी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है।

वहीं घायलों ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर और कंपाउंडर न मिलने से यात्रियों ने ही घायलों को प्राथमिक उपचार देकर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा है।

गंभीर घायलों की पहचान राजू, रीता, धर्मा देवी, निरमला,नीतीश, प्रतिभा,मुन्नी, रतन,अनमोल, सुमित्रा, हरस्वरूप आदि के रूप में हुई है।

Exit mobile version