Site icon Yashbharat.com

KBC में 50 लाख जीतने वाली MP की यह अधिकारी, अब कुत्ते की समाधि बना कर सुर्खियों में

Anita Singh

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में पदस्थ तहसीलदार अनिता सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल अमिता सिंह ने अपने पालतू कुत्ते जर्मन शेफर्ड की मौत के बाद सरकारी जमीन पर उसकी समाधि बना दी है. साथ ही तेरहवीं में कुत्ते का अंतिम संस्कार कर 500 लोगों को भोज भी दिया.

जानकारी के अनुसार, अनिता सिंह को अपने कुत्ते से काफी प्रेम था. उनका जहां भी ट्रांसफर होता, वह अपने कुत्ते को साथ ले जाती थी. पिछले दिनों उनके इस कुत्ते की बीमारी से मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने अपने कुत्तों की समाधि सरकारी बंगले के पास वाली शासकीय जमिन में पूरे विधि विधान के साथ दफनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

बताया जा रहा है कि उसी शासकीय भूमि पर समाधि स्थल का निर्माण चल रहा है. अनिता ने कुत्ते की याद में वहां पूजा पाठ भी करवाया और तेरहवीं में उन्होंने 500 लोगों का भोजन भी कराया था।

बता दें कि चुरहट में पदस्थ अनिता सिंह तोमर के 13 साल में 9 जिलों में 25 बार तबादले हो चुके हैं. इसकी शिकायत वे सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को कर चुकी है. अनिता सिंह ने 2011 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो में 50 लाख रुपए की राशि भी जीती थी।

Exit mobile version