मुंबई। कई बार आधार कार्ड या पैन कार्ड की कॉपी देनी होती है। कभी बैंक के केवाईसी के नाम पर, तो कभी किसी प्रूफ के लिए। मगर, क्या हमारा डेटा सुरक्षित है? मुलुंड के रहने वाले योगेश भाटिया के पैन कार्ड की जानकारी चुराकर उनके नाम पर 6.5 लाख रुपए का लोन ले लिया गया और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी।
दो महीने पहले योगेश को इस धोखा-धड़ी के बारे में उस वक्त पता चला, जब उसे एक बैंक से लेटर मिला कि दूसरे बैंक से ली गई टू-व्हीलर की ईएमआई जमा नहीं करने की वजह से उसके बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है। 38 वर्षीय योगेश ने अपने बैंक की सूचना दी कि उन्होंने हाल में कोई दोपहिया वाहन खरीदा ही नहीं है।
इस मामले की पड़ताल में पता चला कि अन्य बैंको से भी योगेश के नाम पर कई लोन लिए गए हैं और उस पर 6.5 लाख रुपए का बकाया है। इस वजह से योगेश का सिबिल स्कोर गिर गया और वह भविष्य में किसी भी ऋण नहीं दिए जाने के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। योगेश ने पवई पुलिस ने मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
दूसरे बैंक के साथ जांच करने पर, यह पता चला कि किसी के उसके पैन कार्ड में फर्जीवाडा किया गया था। पैन में अलग तस्वीर और अलग हस्ताक्षर के जरिये योगेश के नाम पर कई ऋण अप्रूव करा लिए गए थे। योगेश ने कहा कि यह पहचान चोरी का एक स्पष्ट मामला था, जहां किसी ने धोखाधड़ी में मेरे प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया था। हालांकि, जब उसने 29 मई को पवई पुलिस स्टेशन से संपर्क किया, तो पुलिस ने अपनी लिखित शिकायत स्वीकार कर ली। मगर, एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया।
ऐसे रहें सुरक्षित
सोशल मीडिया पर अपने पैन कार्ड और डेटा कार्ड के विवरण कभी भी पोस्ट न करें।
आधार कार्ड के लिए वर्चुअल आईडी को ही पेश करें।
अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में कभी भी पैन या आधार नंबर सेव नहीं करें।
हमेशा दोनों कार्डों की फोटोकॉपी पर लिखें कि आपने यह किसे और किस काम से दी है।
अपने हथेली को फोटोग्राफ हस्तरेखा संबंधी ऐप्स में स्कैन करने से बचें।
-
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
देश का सबसे बड़ा IPO खुला: NSE में निवेश का मौका, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और सभी अहम बातें -
त्योहारों से पहले बड़ी राहत: खाने के तेल पर 5% इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है सरकार, जानिए किसे होगा फायदा -
पेट्रोल पंपों पर UPI पेमेंट को लेकर न हों भ्रमित, NPCI ने साफ की स्थिति: ग्राहकों पर नहीं लगेगा ₹1 का भी अतिरिक्त बोझ -
शेयर बाजार में हाहाकार: 330 मिनट में स्वाहा हुए ₹9 लाख करोड़, सेंसेक्स 1200+ अंक टूटा; ये हैं तबाही के 5 मुख्य कारण -
HDFC बैंक को जल्द मिलेगा नया बॉस: अक्टूबर 2026 में खत्म हो रहा शशिधर जगदीशन का कार्यकाल; रेस में ये 2 दिग्गज सबसे आगे -
क्या ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? सरकार ने स्थिति की स्पष्ट, ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर -
हाईवे पर टोल प्लाजा का झंझट खत्म-दिसंबर 2026 तक 70% टोल बूथ होंगे बैरियर-फ्री, 100% लक्ष्य मार्च 2027 तक: नितिन गडकरी -
IT शेयर्स के दम पर भारतीय शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत: सेंसेक्स 587 अंक उछला, निफ्टी 23,500 के पार -
इलेक्ट्रिक कार में बार-बार खराबी पर तेलंगाना कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा फैसला: डीलर को लौटाने होंगे ₹24 लाख, ₹65 हजार का अतिरिक्त मुआवजा भी मंजूर -
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% पहुंची: खाद्य पदार्थों और सब्जियों ने बढ़ाया दबाव; जानें RBI का नया अनुमान -
पाकिस्तान से अवैध रूप से लाए गए 362 मीट्रिक टन सूखे खजूर जब्त: DRI का ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत बड़ा एक्शन -
NSE IPO Alert: 17 सितंबर से खुलेगा 22 हजार करोड़ का महा-आईपीओ; जानिए BSE लिस्टिंग, OFS और रिजर्वेशन से जुड़े सभी नियम -
iPhone 17 ऑफर: फ्लिपकार्ट पर पुरानी कीमत से भी कम दाम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स और फीचर्स -
मध्य प्रदेश में फिर ठप हो सकता है बैंकिंग कामकाज: 5-डे बैंकिंग की मांग पर अड़े 40 हजार कर्मचारी, 7 हजार शाखाओं पर असर की आशंका -
वोडाफोन आइडिया (Vi) के निवेशकों के लिए बड़ा झटका: शेयर में आ सकती है 47% तक की भारी गिरावट, एचएसबीसी ने दी ‘रिड्यूस’ रेटिंग -
सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट से ₹17.29 करोड़ के जाली नोट बरामदगी मामला: NIA ने फरार मैनेजर को किया गिरफ्तार -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल
