FEATUREDLatest

अध्यक्ष बनने का बाद पहली बार मीडिया से रूबरू राहुल बोले गुजरात मे कांग्रेस की लहर

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने अध्यक्ष बनने का बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव हम जीत रहे हैं वहां कांग्रेस की लहर है क्योंकि मोदी सरकार से आम लोग परेशान हैं। पिछले 22 साल में मोदी जी और रुपाणी जी ने सिर्फ 5-6 लोगों के लिए काम किया है। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि 33 हजार करोड़ रुपए एक ही फैक्ट्री को दिए गए और नैनो कहीं नहीं दिए गए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में अपनी पोजिशन को मैंटेन नहीं कर पा रही है। मोदी जी अपनी रैलियों में या तो कांग्रेस की बात कर रहे हैं या फिर अपनी बात कर रहे हैं, उन्होंने अपने भाषणों में भ्रष्टाचार की बात करनी बंद कर दी है। बता दें कि राहुल गांधी ने गुजरात में प्रचार की शुरुआत द्वारकाधीश मंदिर में माथा टेक कर की थी और अब अपने कैंपेन का अंत भी मंदिर में माथा टेक कर रहे हैं। प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी अहमदाबाद में ही होंगे और पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Back to top button