अतिक्रमण की कार्रवाई से नाराज पार्षद ने नपा आरआई को मारे थप्पड़ पे थप्पड़

Untitled 1 3
हरदा। बुधवार को भाजपा समर्थित पार्षद संजय लोकवानी ने नपा के आईआई गयाप्रसाद सेजकर को सरेआम थप्पड़ मारे। नपा कर्मचारी घंटाघर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी क्षेत्र में पार्षद लोकवानी की भी कपड़े की दुकान है। जब नपा अमला दुकानों के आसपास अतिक्रमण हटवा रहे थे तभी पार्षद लोकवानी ने नपा की कार्रवाई का विरोध किया

। इस दौरान लोकवानी और आरआई सेजकर के बीच बहस हो गई और लोकवानी ने आरआई को दो थप्पड़ मार दिए। आरआई नीचे गिर गए जिन्हें नपा के अन्य कर्मचारियों ने उठाया। घटना के बाद नपा कर्मचारी कार्यालय पहुंचे और सीएमओ दिनेश मिश्रा से लिखित में शिकायत की। इधर संजय लोकवानी का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए 15 मिनट का समय मांगा था, हमारे द्वारा किसी के साथ मारपीट नहीं की गई।

मुझे दो थप्पड़ मारे –

पार्षद संजय लोकवानी ने अतिक्रमण हटाने से रोकते हुए दो थप्पड़ मारे हैं। अभी थाने में शिकायत नहीं की है। सीएमओ को लिखित आवेदन देकर घटना की संपूर्ण जानकारी दी है।

गयाप्रसाद सेजकर, आरआई नगरपालिका

आवेदन दिया है –

नगरपालिका अमले के साथ पार्षद द्वारा की गई मारपीट का आवेदन नगरपालिका कर्मचारियों ने दिया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दिनेश मिश्रा, सीएमओ नगरपालिका।

मैं अभी बाहर हूं –

मैं अभी प्रदेश कार्यालय में हूं। मारपीट की खबर गलत है पार्षद द्वारा कोई मारपीट नहीं की गई है। दोनों पक्षों से बात की जाएगी। यदि कोई विवाद हुआ है तो समन्वय बनाकर मामले को शांत किया जाएगा।

सुरेंद्र जैन, नगरपालिका अध्यक्ष।

इसे भी पढ़ें-  धनतेरस पर यहां विराजते हैं भगवान कुबेर! 1200 साल पुराने मंदिर का रहस्य जानकर रह जाएंगे हैरान, शिव पंचायत में होते हैं धन के देवता के दर्शन