Site icon Yashbharat.com

अजीबोगरीब ठगी का शिकार परिवार भरी ठंड सड़क पर आने की कगार पर, जनिये पूरा मामला

images 29

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कतिथ तौर पर एक परिवार के साथ मकान के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।
यहां रामनगर शाहदरा में E 17 A चन्द्रलोक गली में रहने वाले साहिल कुमार पुत्र श्री राम ने एक लिखित शिकायत में बताया कि चन्द्रलोक गली नम्बर 1 में E 70 मकान को किराए से लेने के लिए वैशाली गौतम से इकरारनामा किया गया था।
इसकी एवज में साहिल ने 3 लाख रुपये भी दिए। लेकिन आज अचानक उनके घर मे पुलिस तथा बैंक के कुछ लोग पहुंचे और मकान खाली करने के लिए कहने लगे।

साहिल ने जब इसका कारण पूछा तो इन लोगों ने बताया कि उक्त मकान की एवज में बैंक से लोन लिया गया है। साथ ही लोन न चुकाए जाने के कारण अब बैंक इस मकान पर कब्जा कर रही है।

यह सुनकर साहिल का पूरा परिवार सकते में आ गया 3 लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी डिपॉजिट देने के बाद साफ है कि मकान मालिक ने उनके साथ ठगी की।

बहरहाल अब 24 घण्टे में मकान खाली करने का नोटिस उन्हें मिला है। मुश्किल यह है कि मकान मालिक ने धोखे में रख पैसा लिया जो उनकी पूरी जमा पूंजी थी।

साहिल के अनुसार पत्नी सहित व्रद्ध माता पिता को लेकर अब वह कहां जाएं समझ मे नहीं आ रहा। पैसा भी नहीं है जिससे कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। साहिल और उसका परिवार शिकायत लेकर मानसरोवर थाना भी गया लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिल सकी। वैसे राजधानी में यह कोई नया मामला नहीं है। इस तरह से ठगी के और भी कई मामले आते रहे हैं। प्रशासन को इस दिशा में गम्भीरता से सोचना चाहिए। फिलहाल भरी ठंड एक परिवार सड़क पर आने की कगार पर खड़ा है लेकिन उसकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आ रहा।

Exit mobile version