Saturday, May 16, 2026
Latest:
EntertainmentFEATUREDमनोरंजन

अजय देवगन ने किया गणपति बप्पा का स्वागत, लालबाग के राजा का आशीर्वाद लेते हुए शेयर किया खास फोटो

आज देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे इसे सेलिब्रेट करने में कैसे पीछे रह सकते हैं। गणपति भक्ति में बॉलीवुड सितारे हमेशा से सबसे आगे रहते हैं।

सितारों में गणपति की ऐसी अटूट आस्था और श्रद्धा है कि वह हर साल अपने घर में बप्पा की स्थापना करते हैं। इन्हीं सब के बीच एक्टर अजय देवगन गणेश चतुर्थी की शुभकामना देते हुए गणपति बप्पा का स्वागत किया है।

 

अजय देवगन ने शेयर किया थ्रोबैक फोटो

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई के ‘लालबागचा राजा’ का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अजय लिखते हैं, ”भगवान गणेश सभी चीजों के अग्रदूत हैं – शांति, समृद्धि, प्रगति, सुख और स्वास्थ्य। आइए आज हमारे पसंदीदा देवता का स्वागत करने के लिए प्रार्थना करें। गणपति बप्पा मोरया… हैप्पी गणेश चतुर्थी।

 

इन सितारों ने किया बप्पा प्रतिमा की स्थापना

गणेश चतुर्थी को लेकर बॉलीवुड हमेशा से अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। एक तरफ जहां बॉलीवुड सितारे अपने घरों में गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। वहीं अलग-अलग मंदिरों में जाकर उनके दर्शन करते हैं। शिल्पा शेट्टी, सोनू सूद, सलमान खान, विवेक ओबरॉय, जितेन्द्र, गोविंदा, काजोल, नील नितिन मुकेश के यहां बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाती है।

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम