अच्छी खबर : कटनी में आज 347 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव, राहत की खबर

yashbharatnews

कटनी। कटनी जिले में आज कई दिनों बाद राहत की खबर आई है। आज सुबह जहां कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तो वहां शाम को सुप्राटेक लैब अहमदाबाद से मिली 347 सेम्पल की रिपोर्ट में सभी के नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है। इस खबर से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही कटनी के लोगों ने राहत की सांस ली है।

विदित हो कि कटनी जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और हर दिन बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े चार सौ को पार कर गई है। लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच आज कई दिनों बाद राहत की खबर मिली है।*

इसे भी पढ़ें-  राम दरबार ग्रुप ने भजन-कीर्तन, दीपदान और गरबा उत्सव का किया आयोजन