उन्होंने कहा मोदी जी कृपया अनिल (अंबानी) को बताएं कि फ्रांस में एक बड़ी समस्या है। गांधी ने जिस खबर को शेयर किया है उसमें कहा गया है कि जब राफेल को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही थी तब अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरनमेंट ने तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा अलोंद की पार्टनर को फिल्म निर्माण में सहयोग किया था।
इससे पहले भी राहुल गांधी ने राफेल मामले को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निशाना साधते हुए कहा था कि देश जानना चाहता है कि ‘मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच क्या सौदा हुआ है।’ उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग करते हुए कहा था कि जेपीसी की जांच से स्पष्ट हो जाएगा कि राफेल सौदे में क्या हुआ था। राफेल मामले मे जेपीसी पर जवाब देने के लिए वित्त मंत्री अरूण जेटली को 24 घंटे की ‘समयसीमा’ देने वाले गांधी ने कहा था, ‘‘कल जेटली जी ने सवाल पूछे। मैंने अरुण जेटली के द्वारा नरेन्द्र मोदी जी को एक विकल्प दिया। विकल्प यह था कि जेपीसी बनाई जाए। इससे सब साफ हो जाएगा, सबको पता लग जाएगा कि राफेल में क्या हुआ।’’