Latest

अगली सर्जिकल स्‍ट्राइक में उड़ा सकते हैं पाकिस्‍तान के परमाणु ठिकाने, वायुसेना प्रमुख ने दी चेतावनी

वनडे सीरीज में 4-1 से रौंदने के बाद टीम इंडिया अब टी20 में अॉस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। 7 अक्टूबर को पहला टी20 मुकाबला रांची में होगा। यह महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर भी है। मैच से पहले धोनी अपने घर में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। साथ ही पूर्व कप्तान अपने डॉग के साथ भी खेलते नजर आए। धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धोनी का डॉग उनकी नकल उतार रहा है। इस वीडियो को अब तक 91 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि दो हजार से ज्यादा ने इस पर कमेंट किया है।

बुधवार को वर्ल्ड एनिमल डे भी था। एेसे में कई क्रिकेटर्स ने अपने पालतू जानवरों के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं। उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने डॉग के साथ एक फोटो डाली थी। कोलकाता में हुए दूसरे वनडे से पहले महेंद्र सिंह का एक वीडियो लोगों को खूब पसंद आया था। इसमें वह कोलकाता पुलिस शूटिंग रेंज में निशानेबाजी करते दिखे थे। वीडियो शेयर करते हुए कोलकाता पुलिस ने लिखा था कि महान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ समय निकालकर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में हमारी अत्याधुनिक शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का अभ्यास किया। उनका निशाना सांस रोक देने वाला था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply