Wednesday, May 20, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

अंधविश्वास को लेकर गांव में जागरूकता अभियान चलाएगी पुलिस

नेशनल डैस्‍क। अंधविश्वास में अक्सर ग्रामीण इलाकों में अपराध होते रहते हैं.पश्चिमी मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले में भी बहुत से गांव हैं,

जहां मानसिक विकलांगों को भूत-प्रेत चुड़ैल बताकर मारपीट करना आम बात है.ऐसे अपराधों में कमी आए इसको लेकर पुलिस ने एक पहल शुरू की है.पुलिस अब लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में जाएगी.वहां एक प्रोग्राम के माध्यम से अंधविश्वास के बारे में बताएगी.कुछ गांवों में खुद एसपी ने भी जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है.

अलीराजपुर जिला पुलिस ने  अंधविश्वास को ग्रामीण अंचलों से दूर करने के लिए एक पहल शुरू की है.इसमें पुलिस गांव-गांव जाकर लोगों को अंधविश्वास के बारे में जागरूक करेगी. इसमें पुलिस स्थानीय आदिवासी समाज पढ़े लिखे लोगों की भी मदद लेगी.एसपी भी अंधविश्वास को दूर करने के लिए गांव जा रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं.गांव के लोग भी पुलिस की इस पहल को समझ रहे हैं.लोगों का कहना है कि गांव में आकर पुलिस के द्वारा अंधविश्वास को समझाया और विस्तार से बताया कि ऐसे भूत-प्रेत ओर डाकन की बातों पर विश्वास न करें और समझदार बनें.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply