Site icon Yashbharat.com

अंतिम शिविर में हुई 3 लाख की वसूली

yashbharat mono

कटनी। नगर निगम के सभी 45 वार्डों में राजस्व विभाग द्वारा भू-राजस्व डायवर्सन के निर्धारण एवं डायवर्सन की वसूली के लिये छः विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। 2 नवंबर से लेकर 15 नवंबर के मध्य ये शिविर आयोजित हुये।

राजस्व अमले ने बनाये नगर निगम क्षेत्र में पुर्ननिर्धारण के 103 नये प्रकरण

एसडीएम कटनी राजेन्द्र पटेल ने शिविरों की जानकारी देते हुये बताया कि 6 डायवर्सन वसूली शिविरों में जहां राजस्व की टीम ने पुर्ननिर्धारण के 103 नये प्रकरण बनाये। वहीं 21 लाख 21 हजार 2 रुपये की वसूली भी की। 6वां और अंतिम डायवर्सन शिविर बुधवार को एनकेजे हाई स्कूल के पास आयोजित हुआ। जिसमें 3 लाख 48 हजार 269 रुपये की वसूली करने के साथ ही पुर्ननिर्धारण के 30 नये केस बनाये गये। डायवर्सन वसूली शिविर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर को साईं मंदिर मंडी क्षेत्र पहरुआ में हुआ। इसी तरह 4 नवंबर को दुर्गा चौक खिरहनी में, 7 नवंबर को संत नगर नई बस्ती, शम्भू टॉकीज के पास, 10 नवंबर को नीरज टॉकीज रोड, 13 नवंबर को मंगलनगर छपरवाह और 15 नवंबर को एनकेजे हाई स्कूल के पास डायवर्सन निर्धारण एवं डायवर्सन वसूली शिविर का आयेाजन हुआ। शिविरों की सतत् मॉनीटरिंग एसडीएम श्री पटेल सहित तहसीलदार द्वारा की गई।

Exit mobile version