अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: वयोवृद्ध मतदाताओं को उनके निवास पर किया जाएगा सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: वयोवृद्ध मतदाताओं को उनके निवास पर किया जाएगा सम्मानित कार्यक्रम में उन्हीं मतदाताओं को आमंत्रित किया जाएगा, जो स्वस्थ हो और कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने के लिए शारीरिक रूप से सक्षम हो। जो वरिष्ठ मतदाता कार्यक्रम में उपस्थित होने में असमर्थ होंगे, उन्हें उनके घर पर ही सम्मानित किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रविवार को प्रशासन अकादमी भोपाल में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगु भाई पटेल होंगे। समारोह में भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत और मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह में भोपाल शहर के 80 वर्ष से अधिक उम्र के स्थानीय वरिष्ठ मतदाताओं को ससम्मान आमंत्रित कर शाल-श्रीफल भेंटकर उनका अभिनंदन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि एक अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी अपने -अपने क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को उनके निवास स्थान पर ही सम्मानित करेंगे।
स्वच्छता अभियान, भाजपा पदाधिकारी देंगे स्वच्छता का संदेश
सम्मान समारोह उन गांवों में आयोजित होगा, जहां 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता निवासरत हैं। कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन अथवा शाला भवन में होगा। कार्यक्रम में उन्हीं मतदाताओं को आमंत्रित किया जाएगा, जो स्वस्थ हो और कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने के लिए शारीरिक रूप से सक्षम हो।
जो वरिष्ठ मतदाता कार्यक्रम में उपस्थित होने में असमर्थ होंगे, उन्हें उनके घर पर ही सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के बाद स्वीप की गतिविधियों जैसे निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियां यथा निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी किया जाएगा।








