पं ऋषिकृष्णा शास्त्री जी महाराज ने दिव्य दरबार में दिखाये आश्चर्य चकित चमत्कार

IMG 20240104 WA0015

कटनी। श्री श्री 1008श्री संकट मोचन सरकार सिद्ध पीठ आश्रम रानीपुर(म ऊ रानीपुर) टीकमगढ पीठाधीश्वर श्री ऋषिकृष्णा शास्त्री जी महाराज का 4 जनवरी को कटनी नगर आगमन हुआ ।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की तर्ज पर पर्चा खोलकर पं ऋषिकृष्णा शास्त्री जी महाराज ने कई लोगों की समस्या पर्चा में पहले लिखी

 

श्री ऋषिकृष्णा शास्त्री जी महाराज सत्यनारायण मंदिर के पास पैरामऊंट स्टील के सामने वाली गली राजीव गांधी वार्ड में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दिव्य दरबार में लोगों की समस्या का समाधान कर रहे थे।महाराज श्री ने आश्चर्यचकित चमत्कार बागेश्वर धाम की तरह है पर्ची निकाल दिखाये

श्री ऋषि कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने पर्चा द्वारा जीवन में चल रही समस्या और जानकारी के लिये दिव्य दरबार में पहुंचे ल़ोगो को जानकारी दी तथा आशीर्वाद दिया।।महाराज श्री आगामी 2फरवरी से 9फरवरी तक कटनी में श्रीमदभागवत कथा करेगे तथा दिव्य दरबार में जानकारी देगें।

इसे भी पढ़ें-  वास्तु शास्त्र: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, घर की सुख-समृद्धि में आ सकती है बाधा