उज्जैन(YASHBHARAT.COM)। देशभर में दशहरा पर्व पर रावण दहन किया जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। लोग रावण के पुतले को बुराई का प्रतीक मानकर जलाते हैं लेकिन मध्यप्रदेश में महाकाल सेना और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने रावण दहन की परंपरा पर विरोध जताया है। सेना ने इतिहास या रामायण में कहीं भी रावण दहन का उल्लेख नहीं होना बताते हुए ब्राह्मणों से अपील की है कि वे रावण दहन जैसे आयोजनों में हिस्सा न लें। प्रतिवर्ष रावण का पुतला जलाकर ब्राह्मणों को अपमानित किया जाता है। धार्मिक नगरी उज्जैन में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने रावण दहन की परंपरा के विरोध में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में रावण को महान विद्वान, शिव भक्त और अनेक ग्रंथों का रचयिता बताते हुए उसके पुतला दहन को अपमानजनक परंपरा कहा गया है। संगठन ने रावण दहन समितियों से आठ शास्त्र सम्मत सवाल पूछते हुए इस प्रथा को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की है। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के प्रमुख महेश पुजारी ने बताया कि जो व्यक्ति स्वयं राम की तरह चरित्रवान है, सिर्फ वही रावण दहन करें। उन्होंने कहा कि रावण एक न्यायी और गुणी राजा था, जिसे इतिहास में बदनाम किया गया। उसका दहन करना आदिवासी समुदाय की भावनाओं को आहत करता है और यह एक कुप्रथा है, जिसे बंद कर देना चाहिए। उधर इसी कड़ी में महाकाल सेना और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने भी रावण दहन का विरोध करते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है। महाकाल सेना ने खासतौर पर ब्राह्मणों से अपील की है कि वे रावण दहन जैसे आयोजनों में हिस्सा न लें। संगठन से जुड़े सदस्यों का कहना है कि इतिहास या रामायण में कहीं भी रावण दहन का उल्लेख नहीं है। यह परंपरा अब मनोरंजन और राजनीति का साधन बन चुकी है। पिछले साल भी रावण दहन पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इस दौरान अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र पर कहा था कि द्वापर युग में घटित हुई घटना को लेकर आज भी रावण दहन कर लाखों ब्राह्मणों का अपमान किया जाता है। अगर पुतले दहन ही करना है तो ऐसे लोगों के करें जो मां बेटियों के साथ गलत कर उनकी हत्या कर देते हैं।
बीते वर्ष भी सीएम को लिखा था पत्र
महाकाल मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले साल सीएम को पत्र लिखा था। सीएम को लिखे पत्र में कहा था कि द्वापर युग में घटित हुई घटना को लेकर आज भी रावण दहन कर लाखों ब्राह्मणों का अपमान किया जाता है। पुतला जलाना ही है तो ऐसे लोगों का दहन करें जो मां बेटियों के साथ गलत कर उनकी हत्या कर देते हैं।
बैठक कर लिया निर्णय
परशुराम मंदिर में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज की बैठक हुई, जिसमें देशभर में रावण दहन का विरोध करने का फैसला लिया गया। अतिथियों ने महाकाल सेना और युवा ब्राह्मण समाज के साथ अपने अनुभव ओर कार्यों को साझा किया। महेश पुजारी ने चिंतन, संकल्प ओर सिद्धि से हर कार्य करने का आह्वान किया साथ ही रावण दहन बंद करने का रावण दहन समितियों से आह्वान किया। युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गोपाल पुजारी ने कहा कि रावण त्रिकालदर्शी थे। उन्हें विष्णु के राम अवतार को जान लिया था। इसलिए अपने कुल के उद्धार के लिए सीताजी का हरण किया था, यदि रावण दहन समितियां इस पर कोई अमल नहीं करती हैं और रावण दहन करती हैं तो यह ब्राह्मण समाज का अपमान होगा, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवा ब्राह्मण समाज द्वारा पुरजोर विरोध किया जाएगा।
रावण दहन के विरोध में लगाए पोस्टर
धार्मिक नगरी उज्जैन के कई इलाकों में रावण दहन के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टरों को अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने लगाया है और इसके जरिए उन्होंने देशभर में रावण दहन की परंपरा का विरोध किया है। अपने विरोध को लेकर उन्होंने रावण दहन समितियों से आठ सवाल भी पूछे हैं। संगठन का कहना है कि रावण एक ज्ञानी, विद्वान और गुणों से भरपूर व्यक्ति था, इसलिए उसका पुतला जलाना उसका और उसके गुणों का अपमान करने जैसा है। संस्था का कहना है कि रावण दहन की प्रथा को स्थायी रूप से बंद कर देना चाहिए।
पोस्टर में रावण को बताया विद्वान और शिव भक्त
संगठन की तरफ से जारी पोस्टर में रावण की तारीफ करते हुए उसे महान विद्वान, शिव भक्त, शिव तांडव सहित अनेक जन उपयोगी ग्रंथों का रचयिता और राम जी के निवेदन पर रामेश्वर ज्योतिर्लिंग की स्थापना कराने वाले आचार्य बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि यह जानते हुए भी कि श्रीराम नारायण के अवतार हैं, रावण ने एक भाई के रूप में अपनी बहन के साथ हुए अत्याचार को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए उनका मुकाबला किया और अपनी जान गंवा दी। ऐसे में वह अत्याचारी कैसे हो गया। पोस्टर में पूछा गया है कि यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के साथ सूर्पनखा जैसा व्यवहार हो तो आप क्या करेंगे। साथ ही पोस्टर में बताया गया है कि रावण वध की वजह से जब श्रीराम को भी ब्रह्म हत्या का पाप लगा था तो उसके पुतला दहन में शामिल होने वाले लोगों को यह पाप लगेगा या नहीं। इस प्रथा के विरोध में उज्जैन के अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमें कुल आठ सवाल पूछे गए हैं। इन सवालों से पहले उस पोस्टर में लिखा है कि रावण दहन करने वाली समितियां निम्न प्रश्नों का शास्त्र सम्मत उत्तर दें या रावण दहन बंद करें। पोस्टर के अंत में लिखा है, जय परशुराम, अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज उज्जैन।पोस्टर में इन आठ सवालों के पूछे जबाब
-रावण दहन क्यों?
-रावण अत्याचारी कैसे, स्पष्ट करें।
-महान विद्वान, शिव भक्त, शिव तांडव सहित अनेक जन उपयोगी ग्रंथों का रचयिता और राम जी के निवेदन पर रामेश्वर ज्योतिर्लिंग की स्थापना कराने वाले आचार्य ब्राह्मण का अपमान क्यों?
-श्रीराम को नारायण अवतार जानकार भी एक भाई ने अपनी बहन के साथ हुए अत्याचार रूपी चुनौती को स्वीकार किया और मोक्ष प्राप्त किया तो क्या गुनाह किया।
-लक्ष्मण क्षत्रिय थे और क्षत्रिय किसी महिला पर शस्त्र नहीं उठाते। सूर्पनखा ब्राह्मण कन्या और स्त्री थी लेकिन एक क्षत्रिय ने उसकी नाक और कान काट दिए, क्या यह उचित था।
-यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के साथ सूर्पनखा जैसा व्यवहार हो तो आप क्या करेंगे।
-एक साधारण व्यक्ति ने परम सती सीता जी पर उंगली उठाकर उनके चरित्र पर संदेह किया और पुन: सीता जी को वनवास जाना पड़ा। उस रजक (धोबी) के विषय में आप क्या कहेंगे और करेंगे।
-रावण को मारने पर भगवान श्रीराम को भी ब्रह्म हत्या का पाप लगा था तो रावण दहन में सम्मिलित होने वाले लोगों पर ब्रह्म हत्या का पाप लगेगा या नहीं, सनातन धर्म के लोगों को शास्त्र सम्मत उत्तर देने का कष्ट करें या ब्राह्मणों का अपमान करना बंद करें।

Related Articles
-
Delhi Building Collapse: दिल्ली के साकेत में दर्दनाक हादसा, 5 मंजिला इमारत जमींदोज; मलबे से 9 निकाले गए, कई के दबे होने की आशंका -
Swachh Survekshan: मध्यप्रदेश ने फिर रचा इतिहास! सिटीजन फीडबैक में मप्र पूरे देश में नंबर-1, भोपाल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड -
सेवानिवृत्ति पर कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित हुआ सम्मान एवं विदाई समारोह -
UCC in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता की तैयारी- कटनी में कल जुटेगी कानूनविदों और प्रबुद्ध जनों की महाबैठक, जनता से मांगा जाएगा परामर्श -
MP Board Re-Exam 2026: कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा की तारीखों में संशोधन; राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी की नई टाइम-टेबल, 16 जून से शुरू होंगे पेपर -
स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सख्त तेवर; लापरवाही पर वेतन वृद्धि रोकी, सेवा समाप्ति के निर्देश; जिले में साइबर तहसील 2.0 और यूसीसी पर अहम बैठकें -
Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के भविष्य की गारंटी- हर साल ₹50,000 जमा करने पर मिलेंगे पूरे ₹24 लाख; जानें सरकारी योजना का पूरा कैलकुलेशन -
Terror Plot Foiled: दिल्ली पुलिस का सबसे बड़ा ऑपरेशन; ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड के गठजोड़ का पर्दाफाश, 9 खूंखार शूटर गिरफ्तार, बड़े शहरों को दहलाने की थी साजिश -
1 जून से एक माह के लिए बंद कर एसीसी, आयुध निर्माणी होते हुए कटनी साउथ स्टेशन पहुंच मार्ग, निर्माण कार्य के चलते निर्माणी प्रबंधन का निर्णय -
Dindori Road Accident: शहपुरा में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार पहले दूसरी गाड़ी से टकराई, फिर खड़े ट्रक में जा घुसी; 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर -
Viral Food Trend: गर्मियों में मचेगा तहलका- मास्टरशेफ फेम अरुणा विजय ने शेयर की ‘मैंगो रसमलाई’ की सीक्रेट रेसिपी, बस दूध उबालते समय न करना यह 1 बड़ी भूल -
IPL 2026 Grand Final: अहमदाबाद में रविवार को महामुकाबला; इतिहास रचने उतरेंगे रजत पाटीदार और शुभमन गिल, क्या RCB दोहरा पाएगी धोनी-रोहित का वो ‘विराट’ रिकॉर्ड? -
आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस में महा-बदलाव की तैयारी; दिल्ली, राजस्थान और पंजाब समेत 7 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी बदलेगी सोनिया-खड़गे की टीम -
EV Fire: डोमिनोज आउटलेट के बाहर चार्ज हो रही ई-स्कूटी की बैटरी फटी, एक के बाद एक 8 गाड़ियां जलकर खाक, मची अफरा-तफरी -
Unclaimed Assets Portal: करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी- सरकार ने लॉन्च किया ‘कॉमन लैंडिंग पोर्टल’; अब एक ही जगह मिलेगा आपका सालों पुराना लावारिस पैसा -
Big Decision: रक्षा मंत्रालय में बहुत बड़ा फेरबदल; रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को DRDO चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार, वाइस एडमिरल अजय कोचर बने नौसेना के नए उप-प्रमुख -
NHRC Warning To Jabalpur Municipal Corporation: जबलपुर में सफाई कर्मियों के शोषण पर भड़के मानवाधिकार आयोग के प्रियंक कानूनगो; अपर आयुक्त को दी दिल्ली तलब करने की चेतावनी -
MP Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव; हादसों के लिए ‘गोल्डन ऑवर पैकेज’ शुरू, क्लेम के लिए फोटो और बायोमेट्रिक अनिवार्य -
Vaibhav Suryavanshi Crying: 96 रनों की तूफानी पारी भी गई बेकार; राजस्थान की हार के बाद मैदान पर रो पड़े 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जडेजा ने संभाला -
RR Coach on Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा का बड़ा बयान- ‘वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार, जल्द मिलेगा टीम इंडिया का बुलावा’