युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह ने किया जिला अध्यक्ष भाजपा दीपक सोनी टंडन का स्वागत

IMG 20250115 WA0015 scaled

युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह ने किया जिला अध्यक्ष भाजपा दीपक सोनी टंडन का स्वाग

कटनी -भारतीय जानता पार्टी संगठन पर्व के निमित्त कटनी में पुनः निर्वाचित होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष  दीपक सोनी टंडन को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह के नेतृत्व में उनका फूल माला से स्वागत कर शुभकामनाएं दी
इस मौके पर दीपक सोनी टंडन ने प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी मिली है। टंडन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा के साथ काम करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  पीताम्बर तोपनानी,  आशीष गुप्ता बाबा, रणवीर कर्ण, अभिषेक ताम्रकर,  रजत जैन ,  अजय माली , पंकज कर्ण,  श्याम निषाद ,  अरशद मंसूरी, रौनक खंडेलवाल, श्री संदीप पायल,  अंकित कर्ण,  धर्मेंद्र गर्ग सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे ।

इसे भी पढ़ें-  जलस्रोतों की स्वच्छता को लेकर निगम प्रशासन का विशेष अभियान आयोजित,शनि मंदिर, माई नदी घाट और अमीरगंज तालाब के आस पास सामूहिक श्रमदान कर की गई विशेष सफाई