विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम
कटनी -वृक्ष आज की जरूरत है पर सबसे ज्यादा जरूरी वृक्ष बचाना है।हमे ये प्रयाश हमेशा करना चाहिए।यह उदगार यूथ हॉस्टल अध्यक्ष पंचम जैन ने व्यक्त किए। चेयरमैन गोपाल शर्मा ने बताया कि इकाई के लगाए अधिकांश वृक्ष आज भी जीवित है। हमारे प्रयास वर्ष भर चलते है। इकाई पूर्व अध्यक्ष डॉ हेमलता गर्ग एवं उपाध्यक्ष अमित सिंघई ने इकाई के कार्यों को और विस्तार देने की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने आम जन मानस से वृक्ष लगाने और उसके संवर्धन की अपील की अभियान प्रभारी शैलेन्द्र जैन एवं नवीन मित्तल ने बताया कि इकाई द्वारा प्रतिवर्ष पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया जाता है हमारी कोशिश रहती है कि हम वृक्ष लगाए भी और उसे सुरक्षित रखे। इसी लिए वृक्ष वहां लगाए जाते है जहां उसके बचने की संभावना हो। इस अवसर पर अनिल नेमा,नरेंद्र चौरसिया द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के विषय में जानकारी दी। वरिष्ठ सदस्य श्री प्रकाश जायसवाल, प्रकाश बिलैया,संदीप कनकने, मीना शर्मा, रुक्मणी शर्मा, खुशबू शर्मा द्वारा भी वृक्ष लगाकर इकाई के आव्हान को सहयोग दिया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा पारिवारिक मिलन कार्यक्रम, हेरिटेज वॉक बिलहरी एवं वसुधा ट्रैकिंग शीघ्र करवाने पर जोर दिया। इकाई सदस्यों द्वारा बताया केलवारा जैन समाज मंदिर में स्थापित मेडिकल बैंक के लिये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर शीघ्र दिया जाएगा। इकाई सचिव वीरेंद्र सिंह ने उपस्थित सदस्यों को इस अवसर पर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।