युवक ने 8 बार वोट डालने का किया दावा, कांग्रेस ने लिखा- चुनाव आयोग, अब तो जागिए, Video
युवक ने 8 बार वोट डालने का किया दावा, कांग्रेस ने लिखा- चुनाव आयोग, अब तो जागिए, Video

युवक ने 8 बार वोट डालने का किया दावा, कांग्रेस ने लिखा- चुनाव आयोग, अब तो जागिए, Video
कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक युवक कई बार वोट डालता दिख रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ‘चुनाव आयोग जी, देख रहे हैं…एक लड़का 8-8 बार वोट कर रहा है। अब तो जागिए।’ हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि ये वीडियो कब का और कहां का है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया और कैप्शन में लिखा कि ‘अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई जरूर करे, नहीं तो…। भाजपा की बूथ कमेटी दरअसल लूट कमेटी है।’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब साझा की जा रही है। हालांकि अभ तक चुनाव आयोग ने इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह एक वायरल वीडियो है और अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो…
भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है। #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/8gwJ4wHAdw
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 19, 2024








