katniमध्यप्रदेश

युवक युवतियों ने मचाया हंगामा ने ढाबा में मचाया आतंक कपड़े फाडने की दी धमकी पुलिस से भी झूमा झटकी मामला दर्ज

,युवक युवतियों ने मचाया हंगामा ने ढाबा में मचाया आतंक कपड़े फाडने की दी धमकी पुलिस से भी झूमा झटकी मामला दर्

कटनी – माधवनगर थाना क्षेत्र में देर रात हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर युवक-युवतियों ने जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में धुत इन युवाओं ने ढाबे में ऐसा बवाल मचाया कि माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के मैगी प्वाइंट ढाबे का है, जिसकी चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है।
– माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि मध्यरात्रि के समय कुछ युवक-युवतियां ढाबे पर पहुंचे और नशे की हालत में वहां के कर्मचारियों से विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि ढाबे का माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया। सूचना पर माधवनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन नशे में चूर युवक-युवतियों ने पुलिस से भी अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि युवतियों ने पुलिस के सामने कपड़े उतारने की धमकी तक दे डाली। आरोप है कि पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करते हुए कुछ युवाओं ने उनके कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया और सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।सोशल मीडिया पर इस हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक-युवतियां बदहवास हालत में दिख रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नशे में चूर युवतियों ने पुलिस से भी अभद्रता शुरू कर दी। हद तो तब हो गई जब उन्होंने कपड़े उतारने की धमकी दी, वहीं कुछ युवकों ने धक्का-मुक्की और कपड़े फाड़ने की कोशिश तक की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को काबू में लेकर थाने पहुंचाया। अब सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Back to top button