Yashbharat.com EXCLUSIVE: तमिलनाडु में महा-उलटफेर, अपने ही गढ़ कोलाथुर में हारे CM एम.के. स्टालिन; विजय की ‘सुनामी’ में द्रविड़ राजनीति के सबसे बड़े चेहरे का पतन
Yashbharat.com EXCLUSIVE: तमिलनाडु में महा-उलटफेर, अपने ही गढ़ कोलाथुर में हारे CM एम.के. स्टालिन; विजय की ‘सुनामी’ में द्रविड़ राजनीति के सबसे बड़े चेहरे का पतन। तमिलनाडु की राजनीति से वह खबर आ रही है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin) अपनी ही पारंपरिक सीट कोलाथुर से चुनाव हार गए हैं। पिछले 15 साल से स्टालिन का अभेद्य किला रही कोलाथुर सीट को अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK ने फतह कर लिया है।
Yashbharat.com EXCLUSIVE: तमिलनाडु में महा-उलटफेर, अपने ही गढ़ कोलाथुर में हारे CM एम.के. स्टालिन; विजय की ‘सुनामी’ में द्रविड़ राजनीति के सबसे बड़े चेहरे का पतन
कोलाथुर का फाइनल नतीजा: ‘थलापति’ के सिपाही ने दी मात
निर्वाचन आयोग (ECI) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, कोलाथुर सीट पर स्टालिन का जादू इस बार पूरी तरह बेअसर रहा:
-
विजेता (TVK): वी.एस. बाबू – 41,616 वोट
-
हारे (DMK): एम.के. स्टालिन – 33,641 वोट
-
हार का अंतर: स्टालिन को करीब 7,975+ वोटों के अंतर से करारी शिकस्त मिली है।
-
बड़ी बात: वी.एस. बाबू पहले DMK में ही थे, लेकिन 2026 में विजय की पार्टी TVK में शामिल होकर उन्होंने अपने ही पुराने बॉस को मात दे दी।
विजय की पार्टी 110+ के पार: बहुमत की ओर कदम
सिर्फ कोलाथुर ही नहीं, पूरे तमिलनाडु में विजय (Thalapathy Vijay) का ‘विश्वरूपम’ अवतार दिख रहा है। उनकी पार्टी TVK फिलहाल 110 से 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और बहुमत के जादुई आंकड़े (118) के बेहद करीब है।
-
DMK की दुर्गति: सत्ताधारी DMK गठबंधन महज 47-56 सीटों पर सिमट गया है।
-
उधयनिधि भी मुश्किल में: स्टालिन के बेटे उधयनिधि स्टालिन भी अपनी सीट पर कड़े मुकाबले में फंसे हुए हैं।
Yashbharat.com का विश्लेषण: क्यों ढहा स्टालिन का किला?
-
परिवर्तन की प्रबल लहर: 1967 के बाद पहली बार तमिलनाडु की जनता ने DMK और AIADMK के बाहर किसी तीसरे विकल्प (विजय) को गले लगाया है।
-
एंटी-इंकंबेंसी: भ्रष्टाचार के आरोप और कानून-व्यवस्था के मुद्दों ने शहरी वोटरों को स्टालिन से दूर कर दिया।
-
युवाओं का ‘विजय’ प्रेम: पहली बार वोट देने वाले युवाओं ने एकतरफा टीवीके के पक्ष में मतदान किया।

