katniLatest

दुःखी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे यश पाठक

दुःखी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे यश पाठक

विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ निवासी प्रतिष्ठित दुबे परिवार के सदस्य अधिवक्ता अरुण दुबे का बीते मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। अरुण दुबे अधिवक्ता के साथ – साथ समाजसेवी भी थे।

IMG 20240608 WA0022

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के आग्रह पर विजयराघवगढ़ शासकीय महाविद्यालय तक आवागमन के लिए मार्ग निर्माण हेतु उन्होंने अपने निजी स्वामित्व की भूमि दान कर दी थी। उनके निधन पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विधायक श्री पाठक के पुत्र यश पाठक शोकाकुल दुबे परिवार को सांत्वना देने गत दिवस उनके निवास पहुंचे और परिवार के सदस्यों के बीच बैठकर अपनी सम्वेदना व्यक्त की। युवा नेता यश पाठक ने कहा कि अधिवक्ता अरुण दुबे उनके परिवार का हिस्सा रहे। दुःख की इस घड़ी में पाठक परिवार ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने परमात्मा से प्रार्थना करता है।

Back to top button