Site icon Yashbharat.com

World bank का अनुमान- 2018 में 7.3% रहेगी देश की विकास दर

2018 1image 09 57 456168000wb ll

नई दिल्लीः नोटबंदी और जी.एस.टी. जैसे कारकों के लिए आलोचना झेल रही मोदी सरकार के लिए वर्ल्ड बैंक ने अच्छी खबर दी है। वर्ल्ड बैंक ने 2018 के लिए भारत की विकास दर के 7.3 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया है। वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि इस महत्वाकांक्षी सरकार में हो रहे व्यापक सुधार उपायों के साथ भारत में दुनिया की अन्य कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में विकास की कहीं अधिक क्षमता मौजूद है। वर्ल्ड बैंक ने 2018 के लिए भारत की विकास दर 7.3 फीसदी जबकि अगले दो सालों के लिए 7.5 फीसदी का अनुमान जताया है।

भारत में है विशाल क्षमता
वर्ल्ड बैंक के डिवेलपमेंट प्रोस्पेक्ट्स ग्रुप के डायरेक्टर आइहन कोसे ने कहा है कि अगले दशक में भारत दुनिया की दूसरी किसी भी उभरती अर्थव्यवस्था की तुलना में उच्च विकास दर हासिल करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं भारत की बड़ी तस्वीर की ओर देख रहा हूं और यह बड़ी तस्वीर यही बता रही है कि इसमें विशाल क्षमता है।

चीन की अर्थव्यवस्था को बताया धीमा
उन्होंने चीन से भारत की तुलना करते हुए चीन की अर्थव्यवस्था को धीमा बताया है और कहा है कि वर्ल्ड बैंक भारत को धीरे धीरे गति बढ़ाते हुए देख रहा है। कोसे ने कहा कि पिछले तीन सालों का ग्रोथ का आंकड़ा ‘स्वस्थ्य’ है। रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में चीन 6.8 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ा यानी कि भारत की तुलना में केवल 0.1 फीसदी अधिक रहा। 2018 में चीन के लिए अनुमान 6.4 फीसदी विकास दर है। अगले दो सालों के लिए यह अनुमान घटाकर क्रमशः 6.3 और 6.2 फीसदी कर दिया गया है।

Exit mobile version