सरपंच व पंच की शिकायत लेकर जनपद पंचायत सीईओ के पास पहुंचे मजदूर

IMG 20240513 WA0003

कटनी। जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के सरपंच छुट्टू कोल व पंच नीरज पांडे की शिकायत लेकर आज मनरेगा के मजदूर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास पहुंचे।

शिकायत की प्रति मीडिया को उपलब्ध कराते हुए मजदूरों ने बताया कि ग्राम पंचायत कैलवाराखुर्द के अंतर्गत ग्राम टिकरिया में कौहारी नदी के गहरीकरण का कार्य चल रहा है।

यहां आए दिन सरपंच छुट्टू कोल व पंच नीरज पांडे आते हैं और फर्जी हाजरी लगाकर पैसों की मांग करते हैं। ऐसा नहीं करने पर काम बंद कराने की धमकी देते हैं।

मजदूरों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मनरेगा के तहत कौहारी नदी के गहरीकरण कार्य को सुचारू करने व सरपंच छुट्टू कोल व पंच नीरज पांडे पर कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें-  MY WALLET से घर बैठे मिलेंगी 96 से अधिक नागरिक सेवाएं, सरकारी दस्तावेजों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति,डिजिटल गवर्नेंस और पेपरलेस प्रशासन को बढ़ावा देने मध्यप्रदेश सरकार की अभिनव पहल