महिला विश्व कप 2025 सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, भारत के खिलाफ पहले करेगी बल्लेबाजी

महिला विश्व कप 2025 सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, भारत के खिलाफ पहले करेगी बल्लेबाजी

महिला विश्व कप 2025 सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, भारत के खिलाफ पहले करेगी बल्लेबाजी। महिला विश्व कप 2025 में आज भारत का सामना गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से है। यह मुकाबला नवी मुंबई में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी और फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। फाइनल दो नवंबर को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड को हराकर पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है।

IND W vs AUS W Live Score : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली यह मैच खेल रही हैं। वह जॉर्जिया वॉल की जगह टीम में आई हैं। उन्होंने कहा कि जॉर्जिया वेयरहैम की जगह सोफी मोलीनॉक्स की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहती थीं। भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं। प्रतिका रावल, उमा क्षेत्री और हरलीन देओल नहीं खेल रही हैं। इनकी जगह शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और क्रांति गौड़ टीम में आई हैं।

Exit mobile version