कूठला क्षेत्र के खड़ौला में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बाजार कर घर जा रही थी महिला

IMG 20250502 WA0023

कूठला क्षेत्र के खड़ौला में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बाजार कर घर जा रही थी महिल

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत खड़ौला में ट्रक की टक्कर से पैदल घर जा रही महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खड़ौला निवासी वर्षा यादव 30 वर्ष जो कि आज शाम के समय खड़ौला के बाजार आई हुई थी। महिला बाजार कर घर जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने महिला को टक्कर मारदी। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद 108 एबुलेंस की मदद से महिला के शव को जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें-  MP Police Leave Rules: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों की ऑफलाइन छुट्टी पर पूरी तरह रोक, अब सिर्फ EHRMS सिस्टम से ही मिलेगा अवकाश