Latest

पश्चिम बंगाल में महिला संग फिर से दरिंदगी, खेत में मिली पीड़िता की सर कटी लाश

पश्चिम बंगाल के बर्धमान में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक 25 साल की लड़की प्रियंका हांसदा की सिर कटी लाश मिली है, जिससे पूरे इलाके में खौफ फैल गया है। इस घटना से पहले कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की घटना से लोग उभरे भी नहीं थे, कि अब यह नया मामला सामने आया है

प्रियंका, जो बर्धमान के नादुर गांव की रहने वाली थी, बेंगलुरु में एक शॉपिंग मॉल में सेल्स गर्ल की नौकरी करती थी और दर्शनशास्त्र में एमए की पढ़ाई भी कर रही थी।

12 अगस्त को वह बेंगलुरु से अपने घर बर्धमान लौटी थी, लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ही उसके साथ बहुत बुरा हुआ। प्रियंका के साथ रेप किया गया और फिर उसका सिर काटकर अलग कर दिया गया। जब अगली सुबह प्रियंका की लाश मिली, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, 14 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे प्रियंका बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकली, लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसके घरवाले परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह, प्रियंका की लाश घर से थोड़ी दूर एक खेत में मिली। जब घरवाले वहां पहुंचे तो उन्हें देखकर उनकी चीख निकल गई, क्योंकि प्रियंका का सिर उसके शरीर से गायब था।

मां की निकली चीख
प्रियंका का शव देखकर मां जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। इस घटना की जानकारी शक्तिगढ़ थाने को दी गई। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ऑर्क बनर्जी का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम जल्द ही हत्यारे को पकड़ लेंगे।

कोलकाता रेप मर्डर

प्रियंका की मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सभी ने थाने का घेराव करके पथराव शुरू कर दिया। हालांकि प्रियंका को किसने और क्यों मारा? इसका खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि कुछ दिन पहले कोलकाता में भी एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ विभत्स वारदात देखने को मिली थी। नाइट ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर का रेप करके मर्डर कर दिया गया। इसे लेकर पश्चिम बंगाल की राजधानी में पहले से रोष व्याप्त है। 3000 से ज्यादा डॉक्टरों ने हड़ताल पर हैं।

Back to top button