katniLatest

स्कूटी से शराब की तस्करी करते महिला गिरफ्तार, 50 पाव देशी शराब बरामद

स्कूटी से शराब की तस्करी करते महिला गिरफ्तार, 50 पाव देशी शराब बरामद

कटनी। माधवनगर पुलिस ने स्कूटी में शराब की तस्करी करते एक 27 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 50 पाव देशी लाल मसाला शराब बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राबर्ट लाइन निवासी 25 वर्षीय सोनम पति स्वर्गीय राजेश चांदवानी के शराब की तस्करी में लिप्त होने की सूचना पुलिस के पास पहुंच रही थी तथा पुलिस भी सोनम को शराब के साथ पकडऩे का प्रयास करती थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर बच निकलती थी।

बताया जाता है कि गतदिवस मुखबिरों की सटीक सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और सोनम को स्कूटी क्रमांक एम.पी.21जेडबी-8304 से शराब की तस्करी करते गिरफ्तार कर लिया।

सोनम के पास से 50 पाव देशी लाल मसाला शराब बरामद की गई है। पुलिस ने सोनम के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Back to top button