Thursday, April 9, 2026
Latest:
Latest

विजयराघवगढ़ विधायक के प्रयासों से क्षेत्र को मिली स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्राम पंचायत रजरवारा नंबर-1 में 75 लाख की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन

कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के अथक प्रयास से विजयराघवगढ़ विभानसभा क्षेत्र के विकास को गति मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्र हो या नगरी क्षेत्र विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र चहुंमुखी विकास की इबादत लिख रहा हैं। इसी तारतम्य मे विजयराघवगढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रजरवारा नंबर-1 में 75 लाख की लागत बनने वाले स्वास्थ्य केन्द्र का गतदिवस भूमिपूजन किया गया। स्वास्थ्य केन्द्र का भूमि पूजन पंचायत सरपंच जितेन्द्र सिंह चौहान ने किया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, छोटू त्रिपाठी, राजेश पंडा, मेवा लाल, सुशील रजक, पप्पू बर्मन आदि उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान ने कहा की विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की दूरगामी सोच का परिणाम है की आज इस विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर व्यवस्था गांव गांव चल कर आ रही है। शासन की योजनाओं के लिए हितग्राहियों को दर-दर भटकना नहीं पड़ता बल्कि शिविर आदि के माध्यम से योजनाए हितग्राहियों तक पहुंच रही है। श्रीचौहान ने कहा की हमारा विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र दोहरे लाभ का फायदा उठा रहा हैं। शासन की योजनाओं के साथ ही विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की उदारता का गांव हो या नगर विकास और हितग्राहियों के भाजपा सरकार व क्षेत्रीय विधायक लाभ का जरिया बन चुके हैं। भूमिपूजन समारोह के अंत में पंचायत सरपंच व पूर्व मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान ने भी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का आभार प्रकट किया।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक