katniमध्यप्रदेश

वन्य जीव तस्करी सिंडीकेट’ बेनकाब: शहडोल वन विभाग ने जिले के 6 तस्करों को दबोचा, दो पैंगोलिन बरामद

वन्य जीव तस्करी सिंडीकेट’ बेनकाब: शहडोल वन विभाग ने जिले के 6 तस्करों को दबोचा, दो पैंगोलिन बराम

कटनी- वन्यप्राणियों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ दक्षिण वनमंडल शहडोल ने कटनी और दमोह में बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में कटनी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्करों के पास से दो जिंदा पैंगोलिन बरामद हुए हैं, जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

दमोह-कटनी बॉर्डर पर पहली गिरफ्तारी
जैतपुर (शहडोल) में 27 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुए एक पुराने मामले की जांच करते हुए वन विभाग की टीम दमोह पहुँची। वहाँ सागौनी-कुश्मी मार्ग पर घेराबंदी कर प्रेमलाल राय (53 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। प्रेमलाल मूल रूप से कटनी जिले के बहोरीबंद (गाड़ा) का निवासी है। उसके पास से एक जीवित पैंगोलिन मिला है।

बड़वारा के पास घेराबंदी: बाइक से भाग रहे तस्करों को दबोचा
प्रेमलाल से मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग ने कटनी-शहडोल मार्ग पर बड़वारा के पास दबिश दी। यहाँ 5 व्यक्ति एक बोरे में जिंदा पैंगोलिन लेकर ग्राहक का इंतज़ार कर रहे थे।
फिल्मी स्टाइल में पीछा: वन अमले को देखते ही आरोपी बाइक से भागने लगे, जिन्हें वन विभाग के स्टाफ ने पीछा कर धर दबोचा।

*पकड़े गए कटनी जिले के आरोपी में मुन्ना सिंह | 65 वर्ष | जगतपुर उमरिया,  मोहन सिंह | 60 वर्ष | जगतपुर उमरिया, कटनी शिवप्रसाद विश्वकर्मा | 53 वर्ष | कांटी, कटनी  साबिर खान | 48 वर्ष | समतरा फाटक, कटनी |
जयलाल केवट | 67 वर्ष | खेतौली, बरही (कटनी) शामिल है

तस्करी की कड़ियाँ जोड़ने में जुटा वन विभाग
पकड़े गए सभी आरोपियों के तार तीन माह पूर्व शहडोल के जैतपुर में दर्ज तस्करी के मामले से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद है कि कटनी के इन तस्करों का नेटवर्क और कहाँ-कहाँ फैला है।

अधिकारियों का कहना है:

वन्यप्राणी तस्करी के खिलाफ हमारा अभियान जारी है। पकड़े गए सभी आरोपी कटनी क्षेत्र के हैं और लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त हो सकते हैं।”

Back to top button