Tuesday, May 26, 2026
Latest:
katniLatest

जब अचानक कोतवाली थाने पहुंचे आईजी,गंदगी देख जताई नाराजगी

कटनी – देर शाम अचानक जबलपुर जोन क़े पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुशवाहा ने कोतवाली थाना व माधव नगर थाने का ओचक निरीक्षण करने आ पहुंचे जहा उन्होंने थाना परिषर व थाना भवन का निरीक्षण किया व थाने में गंदगी देख कर थाना प्रभारी क़ो फटकार भी लगायी।

इसी प्रकार माधव नगर थाने का भी निरिक्षण किया गया पुलिस महा निरीक्षक अनिल कुशवाहा ने थाने क्षेत्र में हो रहे घटना क्रम क़े बारे में जानकारी ली व आपराधों पर नियंत्रण करने क़े निर्देश दिए व रात्रि गस्त संवेदन शील इलाको पर ज्यादा पुलिसिंग पर जोर देने क़ो कहा इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह सहित शहर क़े थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम