
WhatsApp ने आखिरकार अपने यूजर्स के लिए Dark Mode जारी कर ही दिया है। पिछले दिनों डेवलपर्स के लिए जारी किए जाने के बाद अब यह नया और शानदार फीचर सभी तरह के Android और iOS यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया गया है। अगर आपके पास अब तक यह अपडेट नहीं मिला है तो तुरंत अपने WhatsApp को अपडेट करें। यूजर्स को इस डार्क मोड फीचर का लंबे समय से इंतजारा था और आखिरकार कंपनी ने इसे जारी कर ही दिया है।
दुनियाभर में Facebook के मालिकाना हक वाली कंपनी ने Dark Mode फीचर जारी कर दिया है और यूजर्स इसे यूज भी करने लगे हैं। कंपनी का दावा है कि उसने इस फीचर पर काफी मेहनत की है और शायद सही भी है क्योंकि यह फीचर पिछले साल आने वाला था लेकिन अब जाकर कंपनी ने इसे दुनियाभर में रोल आउट किया है। कंपनी ने इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया है।
कंपनी का दावा है कि इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह यूजर की आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करेगा। इस मोड की वजह से अंधेरे में फोन की चमकती लाइट से भी छुटकारा मिलेगा। टेस्टिंग के दौरान कंपनी ने पाया कि पूरी तरह से ब्लैक और व्हाइट को कंबाइन करने से आंखों पर सीधा प्रभाव पड़ता है और इसलिए हमने विशेषतौर पर डार्क ग्रे बैकग्राउंड और ऑफ व्हाइट कलर को चुना है जिससे आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा।
WhatsApp Dark Mode इस तरह करें डाउनलोड और एक्टिव
एंड्रॉयड 9 Pie वाले यूजर्स को अपने फोन में डार्क मोड एक्टिव करने के लिए सबसे पहले WhatsApp का ताजा अपडेट डाउनलोड करना होगा। इसके बाद डार्क मोड एक्टिव करने के लिए उन्हें WhatsApp सेटिंग्स में जाकर Chats वाले विकल्प में जाना होगा। यहां उन्हें डार्क मोड का ऑप्शन मिलेगा।
WhatsApp Settings > Chats > Theme > Select ‘Dark’
एंड्रॉयड 10 यूजर्स को सिस्टम सेटिंग्स में जाना होगा जहां उन्हें डिस्प्ले का ऑप्शन मिलेगा और उसमें उन्हें डार्क मोड का विकल्प मिलेगा। इसे एक्टिवेट करते ही WhatsApp Dark Mode नजर आने लगेगा।
System Settings > Display > Dark Mode (system-wide)
iOS 13 यूजर्स की बात करें तो वो अपने फोन में WhatsApp Dark Mode एक्टिवेट करने के लिए सिस्टम सेटिंग्स में जाएं और वहां डिस्प्ले और ब्राइटनेस विकल्प पर क्लिक करें यहां यूजर को डार्क विकल्प मिलेगा।
System Settings > Display and Brightness > Dark (to enable Dark Mode on WhatsApp)








