Sunday, May 17, 2026
Latest:
Technology

WhatsApp पर आपकी गर्लफ्रेंड नहीं ले पाएगी आपकी चैट का स्क्रीनशॉट, जानें इस फीचर के बारे में

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है। इसके तहत आर्काइव चैट्स को इग्नोर करना, iPad के लिए अलग ऐप, नया ऑडियो अटैचमेंट UI समेत अन्य शामिल हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.19.106 के तहत WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। इसके तहत ऑथेंटिकेशन फीचर और डूडल के लिए नए UI पर काम किया जा रहा है। अगर आप बीटा वर्जन इस्तेमाल करेत हैं तो आपको नया डूडल UI इस्तमाल कर पाएंगे।

बीटा वर्जन 2.19.106 में WhatsApp प्लेटफॉर्म पर मीडिया शेयर करते समय बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देखा जा सकता है। यह नया UI दिखने में इंस्टाग्राम के डूडल ड्रॉअर की तरह ही है। इसके तहत स्टीकर्स और इमोजीज के लिए अलग से टैब दिए गए हैं। स्टीकर्स को फेवरेट्स और कैटेगरी में ग्रुप किया गया है। इससे आप आसानी से स्टीकर ढूंढ पाएंगे। नए UI में सर्च फीचर भी एड किया गया है।

WhatsApp चैट स्क्रीनशॉट फीचर भी होगा ब्लॉक:


WhatsApp ऑथेंटिकेशन फीचर को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। इसके तहत आपकी चैट के स्क्रीनशॉट लेने को ब्लॉक कर दिया जाएगा। ऐसे में अगर यह फीचर पेश ऑन है तो आप अपने चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि इस फीचर को ऑथेंटिकेशन फीचर के साथ मर्ज किया जाएग या नहीं। ऑथेंटिकेशन फीचर फिलहाल डेवलपमेंट की स्टेज पर है।

इससे पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि ऑडियो पिकर फीचर को iPad सपोर्ट उपलब्ध कराया गया है। यह iOS प्लेटफॉर्म के बीटा वर्जन पर उपलब्ध है। इस अपडेट में स्प्लिट स्क्रीन और लैंडस्केप मोड का सपोर्ट भी दिया जाएगा। WABetaInfo पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने ऑडियो पिकर फीचर का इंटरफेस बदल रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply