Monday, April 6, 2026
Latest:
Technology

Whatsapp:ऐसा करने से व्हॉट्सऐप पर किसी को नहीं दिखेगा आपका ऑरिजनल नंबर

स्मार्टफोन चलाने वाले लगभग सभी यूजर व्हॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे व्हॉट्सऐप पर मैसेज भेजने पर आपका ऑरिजनल नंबर दिखाई नहीं देगा। आप किसी को व्हॉट्सऐप पर मैसेज करेंगे तो उसे आपके ऑरिजनल नंबर की जगह कोई और नंबर दिखाई देगा। ऐसा नहीं है कि आप इस नंबर से केवल चैटिंग ही कर सकते हैं, इस नंबर से वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं। फोन पर कॉलिंग भी कर सकते हैं। तो आइये हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा। यहां से Primo मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना है। इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल कर लें।

जब ऐप ओपन करेंगे तो इसमें Signup करने का ऑप्शन आएगा, उसपर टैप करके अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाल दें। इसके बाद 6 डिजिट का कोड आएगा। उस कोड को डाल दें। ईमेल आईडी पर वेरिफिकेशन के लिए एक मेल जाएगा। इसे वेरिफाई कर लें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply