Weather Updates: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी रहेगी जारी; अगले 24 घंटे में देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश

cold_news

नई दिल्ली। Weather Updates: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी रहेगी जारी; अगले 24 घंटे में देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश।

देश में बीती रात अचानक मौसम में बदलाव आया है।

cold_news

cold_news

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ गई है। अगले 24 घंटों तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। अब उत्तर भारत के मैदानी शहरों को लोगो को अगले दो-तीन दिन कड़ाकें की ठंड़ के लिए तैयार रहना होगा, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं मुंबई सहित महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 15 दिसंबर के दौरान यूपी के अलग-अलग इलाकों में घना कहोरा छा सकता है।

वहीं अगले 4-5 दिनों के अदंर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में अगले 2 दिनों तक बारिश के आसार है।

बात अगर राजस्थान की करें तो यहां पर पारा 4 डिग्री तक गिरेगा। बिहार, ओडिशा श्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश व सर्दी का असर बने रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें-  सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में मचा बवाल; वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे के अपमान का आरोप लगाते हुए शिंदे गुट ने की बैन की मांग, उद्धव को भी घेरा