Site icon Yashbharat.com

Weather Update IMD Alert: गीली हवाओं से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया बारि‍श का अलर्ट

istockphoto 1257951336 612x612 1

Weather Update IMD Alert: गीली हवाओं से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने बारि‍श का अलर्ट जारी किया। मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। 2 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान ‘मिचौंग’ का असर प्रदेश में कई जिलों में देखने को मिल रहा है।

बुधवार सुबह भोपाल, रीवा, ग्वालियर चंबल संभाग के साथ ही निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, जिलों में कोहरा छाया रहा। साथ ही सर्द हवाएं चलती रहीं। वहीं हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण प्रदेश में कड़कड़ाती ठंडी का दौरा शुरू हो गया है। हरियाणा के पास चक्रवात बनने के कारण प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही है।

राजभवन के सामने आज खुद का मुंह काला करेंगे कांग्रेस विधायक! फूल सिंह बरैया को बीजेपी से शर्त लगाना पड़ा भारी

प्रदेश में हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई हैं हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण प्रदेश में कड़कड़ाती ठंडी का दौरा अब शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के पास चक्रवात बनने के कारण प्रदेश में ठंडी हवाए चलेगी। इसके साथ ही मिचौंग तूफान के कारण भी प्रदेश में बारिश के साथ ठंडी हवा चल रही है।

कौन बनेगा मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री ? सस्पेंस के बीच दिल्ली में आज बीजेपी संसदीय दल की बैठक में होगा फैसला, इन नामों पर मंथन

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक नम हवा के कारण मध्यप्रदेश के पूर्वी जिले में हल्की बारिश होगी। वहीं शहडोल, रीवा और जबलपुर संभाग के कई जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। रात के तापमान में की बात की जाए तो इसमें गिरावट दर्ज की जा रही हैं।

मौसम विज्ञानीक के बताया कि प्रदेश में 5 से 7 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिली हैं। इनमें से सिवनी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां एक ही दिन में 7.2 डिग्री तापमान लुढ़कर 18 डिग्री आ गया। वहीं बुधवार को सिवनी में 9 मिली मीटर, मंडला में 5, जबलपुर में 2.3, मलाजखंड में 2, उमरिया में 2 मिली मीटर पानी गिरा।

Exit mobile version